मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें इन स्तोत्र का पाठ, दूर होंगी सारी परेशानियां


By Amrendra Kumar Yadav26, Dec 2023 11:51 AMjagran.com

पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है, इस दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा इस साल की अंतिम पूर्णिमा तिथि है।

पवित्र नदियों में किया जाता है स्नान

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है, ,सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करें ऐसा करने से सारे पाप दूर होते हैं।

भगवान विष्णु की पूजा

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है, पूर्णिमा के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें।

पढ़ें गंगा स्तोत्र

स्नानादि के बाद इस दिन गंगा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

दूर होती हैं परेशानियां

इस दिन गंगा स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इसका पाठ अवश्य करें।

दान करें

स्नान के बाद इस दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न व कपड़ों का दान करें, इससे धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

सत्यनारायण की कथा

पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने का विशेष महत्व है, ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

चंद्रमा को दे अर्घ्य

इस दिन चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है, इस दिन दूध में चावल और चीनी मिलाकर अर्घ्य दें, इससे सारे कष्ट दूर होते हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com