लोगों को सफल बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद कई विचार दिए हैं। आइए जानते हैं कि विवेकानंद की किन बातों का ध्यान रखकर सफल इंसान बना जा सकता है?
अक्सर लोगों को कठिन परिश्रम करने से बाद भी सफलता पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को स्वामी विवेकानंद की बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
परिश्रम करने से पहले लक्ष्य को निर्धारण कर लेना चाहिए। बिना लक्ष्य निर्धारित किए परिश्रम करने से सफलता मिलने में देरी हो सकती है।
व्यक्ति को पढ़ने के लिए एकाग्रता की जरूरत होती है और एकाग्रता के लिए ध्यान। इंद्रियों को वश में करके एकाग्रता को प्राप्त किया जा सकता है। ऐसा करके सफल इंसान बन सकते हैं।
जीवन में अनुभव का विशेष महत्व होता है। जब तक जीना चाहिए तब तक सीखना चाहिए, क्योंकि अनुभव ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
जिस समय किसी काम को करने से लिए मन बना लिए हैं, उसे उसी समय कर लेना चाहिए। इससे लोगों आपके ऊपर विश्वास बना रहता है।
जीवन में कुछ करने के लिए खुद पर विश्वास करना चाहिए। जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते हैं तब तक आप भगवान पर भी विश्वास नहीं कर सकते हैं।
किसी चीज को हासिल करने से लिए संघर्ष करना चाहिए। जितना बड़ा संघर्ष होता है जीत भी उतनी ही शानदार होती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ