सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पत्नी की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं।
हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है।
7 अगस्त यानी आज हरियाली तीज बहुत धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दिन व्रती महिलाएं माता पार्वती को 16 श्रृंगार सामग्री अर्पित करती हैं।
व्रती महिलाओं को पूजा करते समय माता पार्वती के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस मंत्र का जाप करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और व्रती महिलाओं को शुभ फल प्रदान करती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
हरियाली तीज पर इस मंत्र का जाप करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
हरियाली तीज पर पूजा के समय सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। इस स्तोत्र का जाप करने से माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हरियाली तीज पर दूध, दही और अन्य चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
हरियाली तीज पर माता पार्वती के मंत्रों का जाप करने से जीवन में खुशहाली आती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com