सनातन धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है। यह पर्व हर साल सावन महीने में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन अपनी सखी-सहेलियों को कौन से संदेश भेजना चाहिए?
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हरियाली तीज पर महादेव और माता पार्वती की पूजा होती है।
हरियाली तीज पर अपनी सखी-सहेलियों और प्रियजनों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें। आज आनी 07 अगस्त को महिलाएं इस पर्व पर व्रत रख रही हैं।
बारिश की बूंदे इस सावन में, फैलाएं चारों ओर हरियाली, ये हरियाली का त्योहार ले जाए, हरियाली तीज की बधाई।
जिस तरह मानसून प्रकृति में लेकर आता है नया जीवन, हरियाली तीज भी आप सभी की जिंदगी में लेकर आए नई शुरुआत, नए अवसर, ढेरों खुशियां. हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शिव की कृपा होगी, मिलता रहेगा मां पार्वती का आशीर्वाद, जब हम सब मिलकर मनाएंगे हरियाली तीज का पर्व, हरियाली तीज की शुभकामनाएं।
झूम उठते हैं दिल सभी के, हरियाली तीज गीतों से, जुड़ जाते हैं टूटे सम्पर्क, बस झूलने के बहाने से हरियाली तीज 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
चंदन की खुशबू बादलों की फुहार आप सभी को मुबारक हो हरियाली तीज का पर्व। इस संदेशों को भेजकर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीजिए।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ