बुधवार का दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इस दिन श्रीकृष्ण जी के साथ राधा रानी की पूजा का विधान है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं।
आज के दिन कृष्ण जी के साथ राधा रानी की पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
वहीं, पूजा के समय भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से कृष्ण जी प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
श्रीकृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है, इसलिए उन्हें बंसी बजैया के नाम से जाना जाता है। पूजा के समय बांसुरी अर्पित करने से सारे संकट दूर होते हैं।
श्रीकृष्ण जी को माखन-मिश्री बहुत प्रिय है, इसलिए पूजा के समय इसका भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी पत्र जरूर अर्पित करें।
वहीं, पूजा के समय मोरपंख अर्पित करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं।
श्रीकृष्ण की पूजा करते समय श्याम चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि इस चालीसा का पाठ करने से श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सारे संकट दूर होते हैं।
इस चालीसा का पाठ करने से घर में खुशहाली आती है और परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके साथ ही बांके बिहारी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
बांके बिहारी की पूजा करते समय श्याम चालीसा का पाठ करें। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com