Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को नए कार्य में मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra12, Jun 2024 08:53 AMjagran.com

कार्य में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को नए कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मेष राशिफल

आज के दिन आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा, जिस कारण मन शांत रहेगा। आज किसी अपने नजदीकी व्यक्ति से आपको नुकसान होना संभव है। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। साथ ही व्यापार व्यावसायिक कार्य से आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन शानदार है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात नए लाभ के योग निर्मित करेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। किसी नए कार्य में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन विवादों से घिरा रहेगा, पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विरोधी वर्ग का वर्चस्व दिखाई देगा।

सिंह राशिफल

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज आपको अपने मित्र या पड़ोसी व्यक्ति से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्र और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में सफलत मिलेगी।

तुला राशिफल

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आप शारीरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे, आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, जिस कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होंगी।

धनु राशिफल

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, खानपान पर नियंत्रण रखें। आज परिवार में किसी अपने से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया वाहन या मकान खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर से कोई बड़ी मदद आज आपको प्राप्त होगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत की नींव रख सकते हैं। आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे।

मीन राशिफल

आज आप अपने किसी डिसीजन के कारण आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं। अच्छा होगा किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास न करें। किसी को भी बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ