सनातन में हनुमान जयंती का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि हनुमान जन्मोत्सव पर किस स्त्रोत का पाठ करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा।
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली की पूजा करते समय ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे सारे दुख दूर होने लगते हैं।
अगर आप कर्ज का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान जन्मोत्सव पर ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है।
हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा करते समय बजरंगबली को सिंदूर और लाल रंग का चोला अर्पित करें। इससे व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
हनुमान जी की पूजा करते समय लौंग और इलायची चढ़ाना शुभ होता है। इससे शनि दोष दूर होने लगता है और रुके हुए कार्य होते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन बंदरों को परेशान नहीं करना चाहिए। इन्हें परेशान करने से हनुमान जी नाराज होने लगते हैं, जिससे व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ