ज्योतिष शास्त्र में सूर्य एवं चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। इस दौरान शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है।
लापरवाही करने या बरतने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
ग्रहण के दौरान राहु का नकारात्मक प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जाता है। आइए, साल 2024 में लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में जानते हैं।
साल 2024 का पहला ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। हालांकि, भारत में यह दिखाई नहीं देगा। अतः भारत में सूतक मान्य नहीं होगा।
इस दिन चंद्र ग्रहण 04 घंटे 36 मिनट का रहेगा। चंद्र ग्रहण का समय प्रातः काल 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक है।
दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। अतः सूतक मान्य नहीं होगा। इस दिन चंद्र ग्रहण 04 घंटे 04 मिनट का रहेगा।
पहला सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल को लगेगा। हालांकि, भारत में यह दिखाई नहीं देगा। अतः सूतक मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद ग्रहण के दौरान शास्त्र नियमों का पालन करें।
दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर को लगेगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान श्री हरि विष्णु का ध्यान और मंत्र जाप करें साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com