भगवान हनुमान की पूजा बेहद कल्याणकारी मानी गई है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है।
संकटमोचन अपने भक्तों के सभी कष्टों का निवारण करते हैं। अगर उनकी पूजा श्रद्धा के साथ की जाए, तो जीवन का हर दुख दूर होता है।
घर में शुभता का आगमन होता है। ऐसे में सुबह पवित्र स्नान के बाद हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
इसके बाद उन्हें तुलसी की माली अर्पित करें और लड्डू या गुड़ का भोग लगाएं। फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके चमत्कारी परिणाम आपको जल्द ही देखने को मिल जाएंगे।
पूरी अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो इससे हनुमान जी भी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनचाही मुराद पूरी करते हैं। आइए इसके बारे में जानें।
श्रीगुरु चरन सरोज रज निजमनु मुकुरु सुधारि। बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि।।
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।
पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।
अगर आप भी अपने कष्टों का निवारण चाहते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com