सुबह तुलसी के सामने पढ़ें यह 1 मंत्र, पूरी होगी हर इच्छा


By Ashish Mishra14, May 2024 12:00 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से धन की कमी दूर होने लगती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के सामने कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे में जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

मंत्र का जाप करें

रोजाना सुबह तुलसी के सामने मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी होने लगती हैं।

सुबह पढ़ें यह मंत्र

रोजाना सुबह स्नान करने के बाद जल देते समय तुलसी के सामने 'महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते.' मंत्र पढ़ना चाहिए।

आर्थिक स्थिति बेहतर होना

रोजाना सुबह तुलसी के पौधे के सामने इस मंत्र का जाप करने से धन की कमी दूर होने लगती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

इस पौधे के लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। तुलसी के पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

दीपक जलाना

तुलसी के पेड़ के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। शाम के समय घी का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ के दौरान मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ