मौजूदा दौर में लेट मैरिज काफी कॉमन हो गई है, लेकिन पहले के जमाने में अक्सर कम उम्र में ही शादी करने का चलन था।
आज हमको बताएंगे कि आखिर पहले के जमाने में कम उम्र में शादी क्यों होती थी? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
पहले के समय में समाज के ढांचे में परिवार की जिम्मेदारियों की एक बड़ी अहमियत होती थी।
माता-पिता अपनी संतान की शादी जल्दी इसलिए कर देते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
इसके अलावा ये डर होता था कि अगर बच्चों की शादी जल्द नहीं कराई जाए, तो गलत संगत में पड़ सकते हैं।
पहले के जमाने सेहत से जुड़ी चिंताएं काफी ज्यादा होती थी। इसके चलते कम उम्र में ही शादी हो जाती थी।
सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताएं भी जल्द शादी की परंपरा का समर्थन करती थीं। इस वजह से भी जल्दी शादी हो जाती थी।
शिक्षा की कमी के कारण भी लोग बहुत छोटी उम्र में शादी कर दिया करते हैं। वह इसके नुकसान के बारे में नहीं जानते थे।
इन सभी कारणों की वजह से लोग जल्दी शादी कर दिया करते थे। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com