गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जीवन और उसके उसके पाप-पुण्य का हिसाब-किताब के बारे में विस्तार से बताया गया है।
व्यक्ति को अपने पापों के लिए नरक में सजा भुगतनी पड़ती है। वहीं अच्छे कामों के चलते उसे स्वर्ग में स्थान मिलता है।
आज हम आपको बताएंगे कि कौन-से ऐसे काम करने से नरक में भी जगह नहीं मिलती। आइए इन कामों के बारे में जानें।
भ्रूण हत्या करने वाले लोगों को भी महापापी माना गया है। ऐसे जातक अगले जन्म में नपुंसक बनते हैं। नर्क में यमदूत उन्हें कठोर दंड देते हैं।
दूसरों का पैसे लूटना, धोखे से पैसे हड़पना और चोरी करना। ये काम जो भी करता है, ऐसे लोगों को सीधा नरक के द्वार पहुंचाया जाता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार निर्दोष जीव-जन्तु को परेशान और उनकी हत्या करने वालो नरक में भी जगह नहीं मिलती।
महिलाओं पर बुरी नजर रखने वाले और उनके साथ दुष्कर्म करने वाले लोग महा पापी होते हैं। ऐसे लोगों को नरक में भी जगह नहीं मिलती।
जो लोग बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं को सताते हैं। इसके साथ ही उनका अपमान करते हैं, ऐसे लोगों को बद से बदतर सजा मिलती है।
ये सभी काम गरुड़ पुराण के अनुसार पाप माने गए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com