मिट्टी का दीपक जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra15, Sep 2024 02:32 PMjagran.com

दीपक जलाना

अक्सर लोग पूजा-पाठ के दौरान या शाम के समय दीपक जलाते हैं। आइए जानते हैं कि मिट्टी का दीपक जलाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते हुए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

मिट्टी का दीपक जलाना

घर में मिट्टी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे जलाने से आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है और परिवार में खुशहाली का माहौल हा जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में मिट्टी का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।

सूर्य और चंद्रमा होते हैं मजबूत

मिट्टी का दीपक जलाने से कुंडली में सूर्य और चंद्रमा मजबूत होने लगते हैं। इससे व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने में आसानी होती है।

घर में मां लक्ष्मी का आगमन

रोजाना घर में मिट्टी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं और धन लाभ होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

मिट्टी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

दीपक कब जलाएं?

वास्तु के अनुसार, शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ