व्यक्ति के बाल ही उसके चेहरे को खूबसूरत बनाते हैं। आइए जानते हैं कि किन आदतों को इग्नोर करके बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है?
जब रंगों को बनाने वाली कोशिकाएं पिगमेंट बनाना बंद कर देती हैं तो बालों का रंग भी बदलने लगता है। इसी वजह से समय से पहले ही बाल सफेद होने लगते हैं।
आजकल लोग संतुलित आहार नहीं ले पाते हैं। जिसके कारण बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं।
जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनके बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए स्मोकिंग को छोड़ देना चाहिए।
अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त पदार्थ जैसे अंडा और सोयाबीन को शामिल करना चाहिए। ऐसा करके बालों को सफेद होने से रोक जा सकता है।
अगर आप ज्यादा समय तक धूप में रहते हैं तो सूर्य से निकलने वाली ऑल्ट्रा वाइलेट रेज बालों को सफेद कर सकती हैं।
तनाव होने पर भी समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं। इससे बचने के लिए योग और ध्यान करना चाहिए।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर बहुत जल्द बाल सफेद होन लगते हैं। इससे बचने के लिए डाइट में दूध, पनीर और दही को शामिल करना चाहिए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ