अक्सर लोगों में वजन बढ़ने की समस्या देखी जा सकती है। इससे बचने के लिए कई तरीके अपनाने पड़ते हैं। आइए जानते हैं कि अचानक से शरीर का वजह क्यों बढ़ने लगता है?
कई बार खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर वजन बढ़ने लगता है। वजन बढ़ने से मोटापे की समस्या होने लगती है।
आज के समय में अक्सर लोग डेस्क जॉब करते हैं। उस दौरान ज्यादा देर तक बैठकर काम करना पड़ता है। इससे तेजी से वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है।
अक्सर लोग काम के चलते पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। नींद की कमी होने पर शरीर का वजन बढ़ने लगता है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना चाहिए।
अक्सर देखा गया है कि हार्मोन में बदलाव के चलते वजन बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से व्यक्ति मोटापे का शिकार होने लगता है।
पानी न पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से तेजी से वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा स्किन भी ड्राई होने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कम से कम 25-30 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे वजन बढ़ने की समस्या दूर होने लगती है।
वजन को कम करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नींबू पानी और चिया सीड्स का सेवन करने से तेजी से वजन कम होने लगती है।
वजन को कंट्रोल करने टिप्स और डाइट के बारे जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ