कच्चे आलू से जुड़ा यह 1 टोटका दिलाएगा कर्ज से मुक्ति


By Farhan Khan14, Mar 2024 06:05 PMjagran.com

कर्ज लेना

कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में किसी भी तरह का कर्ज खुशी से नहीं लेता, इसके पीछे उसकी कोई ना कोई मजबूरी छिपी होती है।

कच्चे आलू से जुड़ा उपाय

अगर आप भी किसी भी तरह के कर्ज या लोन में डूबे हुए हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कच्चे आलू का ये उपाय आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकता है। आइए जानें।

पूज्यनीय गाय

सनातन धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 कोटी देवी-देवता वास करते हैं।

गौ माता की सेवा

जो व्यक्ति नियमित रूप से गौ माता की सेवा करता है, उसके जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।

बैंक से कर्ज लेना

अगर आपने बैंक से कर्ज लिया है या फिर किसी परिचित से पैसे उधार ले रखे हैं तो इसके लिए आपको प्रतिदिन नियमित रूप से एक कच्चा आलू लेना है।

आलू गौ माता को खिलाएं

अगर उसे धो सकते हैं तो धो लीजिए और अगर नहीं धो सकते हैं तो बिना धुला आलू ही आप गौ माता को खिलाएं।

लंबे समय तक करना है

इस उपाय से लाभ होगा। ये उपाय आपको लगातार लंबे समय तक करना है। इसका रिजल्ट आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।

होता है धन का आगमन

इस उपाय से आपके धन आगमन के रास्ते बढ़ने लगते हैं। नियमित रूप से इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

ये उपाय करने से आपको आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com