सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम मिठाई खाने का मजा ही अलग होता है। ऐसे में अगर स्वादिष्ट हलवा मिल जाए, तो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको कच्चे पपीते का हलवा बनाना सिखाएंगे।
कच्चा पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह हलवा न केवल आपका मीठे की क्रेविंग को पूरा करेगा, बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद रहेगा।
कच्चे पपीते का हलवा बनाने के लिए आपको कद्दूकस किया हुआ पपीता, दूध, देसी घी, चीनी, इलायची पाउडर, और ड्राईफ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और पिस्ता चाहिए।
सबसे पहले कच्चे पपीते को छीलकर अच्छे से धो लें। फिर उसे कद्दूकस कर लें। ध्यान दें कि पपीता ताजा और हरा हो, जिससे हलवे का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाए।
एक कढ़ाई में देसी घी को गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता डाल लें। धीमी आंच पर इसे तब तक भूनें जब तक कि पपीते का कच्चापन पूरी तरह से खत्म न हो जाए।
जब पपीता अच्छे से भुन जाए, तो उसमें दूध डाल लें और हल्की आंच पर पकाएं। दूध के साथ पपीता सॉफ्ट हो जाएगा। इसके बाद इसमें चीनी मिलाकर अच्छे से पका लें, जिससे हलवा मीठा और टेस्टी हो जाए।
हलवे में इलायची पाउडर मिला लें, जिससे इसकी खुशबू और स्वाद और बढ़ जाएं। साथ ही ऊपर से ड्राईफ्रूट्स डाल लें, ये इसे और हेल्दी और क्रंची बना देंगे।
जब हलवा घी छोड़ने लगे और कढ़ाई से अलग हो जाए, तो समझ लें कि यह खाने के लिए तैयार हो चुका है। इसे सर्व करें और खाएं। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।