ज्यादातर लोगों को दिन की शुरुआत और शाम की थकान दूर करने के लिए चाय की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में बेची जाने वाली चाय में नकली या मिलावटी चाय भी हो सकती है?
नकली चाय पत्ती स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ स्वाद को भी खराब करती है। ऐसे में, यह जानना बहुत जरूरी है कि नकली चाय की पहचान कैसे की जाएं।
आज हम आपको नकली चाय पत्ती की पहचान करने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।
जिस चाय पत्ती में मिलावट की जाती है, उसमें लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े डाले जाते हैं। ये लोहे के टुकड़े आसानी से नहीं दिखते हैं, इसलिए चुंबक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे लोहे के सारे टुकड़े उसपर चिपक जाएं और नकली चाय की जांच हो पाए।
आजकल चाय की पत्ती में रंग का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है। असली और नकली में फर्क करने के लिए एक टिश्यू पेपर पर चाय पत्ती रखें। इस पर पानी डालें। अगर पत्ती रंग छोड़ती है, तो समझ जाए कि चाय पत्ती नकली है।
असली पत्ती सिर्फ दूध और पानी में ही रंग छोड़ती है, जबकि मिलावट वाली चाय पत्ती हल्की सी गीली होने पर रंग छोड़ देती है। इसलिए, नकली चाय पत्ती की जांच करने के पानी का इस्तेमाल करें।
चाय की पत्ती में हुई मिलावट की जानकारी फिल्टर पेपर से आसानी से हो जाती है। कई बार पत्ती में सूखे पत्ते भी मिला दिए जाते हैं।
कई लोगों के लिए चाय एक नशे की तरह है। नकली चाय पीने पर पत्ती आपके पाचन, स्वास्थ्य और कैंसर जैसी बीमारियां घेर सकती हैं।
जब भी बाजार से चाय पत्ती खरीदने जाएं, तब हमेशा बंद पैकेट वाली ब्रांड की ही पत्ती को खरीदें। साथ ही, पत्ती की एक्सपायरी डेट को हमेशा चेक करें।
फूड और हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: