असली या नकली: लेदर की पहचान कैसे करें? जानें


By Priyam Kumari23, Dec 2024 04:39 PMjagran.com

असली-नकली लेदर प्रोडक्ट

आजकल लेदर के प्रोडक्ट्स काफी ज्यादा ट्रेंड में है। लेदर का इस्तेमाल हर जगह चाहे वह कपड़े हों या फिर बैग या जूते। असली लेदर काफी महंगे होते हैं और मार्केट्स में नकली लेदर को लोग असली समझकर खरीद लेते हैं।

असली-नकली लेदर में फर्क

बता दें कि असली लेदर कीमत में ही नहीं बल्कि क्वालिटी में भी कई चीजों का फर्क होता है। असली लेदर आरामदायक और टिकाऊ होता है। वहीं, नकली लेदर जल्द ही खराब हो जाते हैं।

ऐसे करें असली लेदर की पहचान

अगर आप भी कोई प्रोडक्ट खरीदने से पहले असली और नकली लेदर की पहचान नहीं कर पाते हैं, तो आज हम आपको असली लेदर की पहचान करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

देखें छूकर

असली लेदर की पहचान आप छूकर भी पता लगा सकते हैं। असली लेदर खुदरा होता है। वहीं, नकली लेदर चिकना और एक समान होता है। अक्सर असली लेदर पर रिंकल्स पड़ते हैं और नकली लेदर पर कभी रिंकल्स नहीं पड़ते।

पानी डालकर करें चेक

बता दें कि असली लेदर पर पानी डालने पर वह पानी सोख लेता है और थोड़ा गहरा हो जाता है। वहीं, नकली लेदर पानी कभी नहीं सोखता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि असली लेदर में स्पेशल ट्रीटमेंट किया जाता है, जिससे उसके अंदर पानी न जाए।

लेबल का रखें ध्यान

लेदर की पहचान करना का सबसे आसान तरीका है लेबल को चेक करना। असली लदर पर एक टैग लगा होता है। वहीं, नकली लेदर में फर्जी लेबल लगा होता है।

किनारों पर दें ध्यान

असली लेदर के किनारे थोड़े खुदरे होते हैं, क्योंकि वह नेचुरल रूप से बना होता हैं। इसके अलावा, नकली लेदर के किनारे में एक समान और प्लेन होता है, क्योंकि वह मशीन से बना होता है।

गंध से करें पता

असली लेदर में एक गंध होता है, जो जानवर की त्वचा की होती है। वहीं, नकली लेदर में किसी भी प्रकार की गंध नहीं होता क्योंकि वह रबड़ या प्लास्टिक की होती है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva