प्लेन साड़ियों में आ जाएगी जान, पहनें Hiba के स्टाइलिश ब्लाउज


By Akshara Verma23, Dec 2024 03:44 PMjagran.com

स्टार प्लस की फेमस अभिनेत्री

'झनक' सीरियल की फेमस एक्ट्रेस Hiba Nawab ने एक्टिंग से हर घर में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है।

एक्ट्रेस के स्टाइलिश ब्लाउज

एक्टिंग के साथ ही एक्‍ट्रेस के आउटफिट को भी लोग काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको उनके यूनिक ब्लाउज डिजाइन दिखने जा रहे हैं, जो प्लेन साड़ी को महफिल की स्पॉट लाइट बना देंगे।

स्क्वायर नेक ब्लाउज

एक्ट्रेस का शिमरी ब्लू कलर का ब्लाउज आप किसी भी सिंपल साड़ी या लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह ब्लाउज काफी खूबसूरत और क्लासी लुक देगा।

लॉन्ग स्लीव्स ब्लाउज

यह स्टाइलिश ब्लाउज देखने में ही काफी अट्रैक्टिव है। अगर आप अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ऐसे ब्लाउज को आप सिंपल साड़ी पर स्टाइल कर सकती हैं।

बैलून स्लीव्स ब्लाउज

एक्ट्रेस का रेड कलर का बैलून स्लीव्स वाला ब्लाउज काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप सिंपल साड़ी पर इस तरह का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।

डिजाइनर ब्लाउज

आजकल लड़कियां साड़ी और लहंगे काफी सिंपल पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह के ब्लाउज सिंपल लुक को ज्यादा अट्रैक्टिव बना देते हैं।

डीप यू नेक ब्लाउज

अगर आप अपने लुक में स्टाइल का तड़का लगाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह डीप यू नेक वाला डिजाइनर ब्लाउज जरूर ट्राई करें।

स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन

आप टीवी की फेमस एक्ट्रेस के इस स्लीवलेस ब्लाउज को किसी ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहनकर स्टाइल कर सकती हैं। यह ब्लाउज उस ब्लैक स्कर्ट के साथ गुजराती लुक देगा। यह ब्लाउज देखने में काफी अट्रैक्टिव है।

आप भी फेमस एक्ट्रेस Hiba Nawab की तरह स्टाइलिश और अट्रैक्टिव ब्लाउज को प्लेन साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@hibanawab)