रवीना टंडन 90 के दशक की शानदार अभिनेत्री हैं। जो आज भी 49 साल की उम्र में अपनी हॉटनेस से फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
इसके साथ ही अभिनेत्री फैशन क्वीन भी हैं। जिनका हर लुक स्टाइलिश होता है। यंग गर्ल्स उनके लुक को काफी फॉलो करती हैं। आज हम आपको डीवा की मॉडर्न ड्रेसेस दिखाने जा रहे हैं।
रवीना ग्रीन कलर के वन शोल्डर साटन जंपसूट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक किटी पार्टी में जान डाल देगा।
आप अभिनेत्री के जैसा गोल्डन क्रैप फैब्रिक को-ऑर्ड सेट भी ट्राई कर सकती हैं। ये 40 प्लस के लुक को स्टाइलिश बना देगा।
किटी पार्टी में डीवा का ब्लैक गोल्डन प्लाजो विद लांग कुर्ती सेट आपको कंफर्ट के साथ स्मार्ट लुक देगा।
45 प्लस रवीना के जैसे ऑफ व्हाइट प्रिंटेड स्कर्ट विद शर्ट लुक में शानदार नजर आएंगी। इसके साथ न्यूड मेकअप खूब जंचेगा।
किटी पार्टीज के लिए ऐसा साटन पेंट विद क्रॉप टॉप भी बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 40 प्लस एकदम हॉट नजर आएंगी।
अभिनेत्री ग्रीन कलर के इंडो-वेस्टर्न स्कर्ट क्रॉप टॉप और लांग श्रग वाली इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में कहर ढहा रही हैं। इसमें आप एकदम डिफरेंट दिखेंगी।