रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपने लुक्स को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है।
राशा फैशन सेंस के मामले में किसी से भी कम नहीं हैं। वह अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं।
अगर आप पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं और अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं, तो आज हम आपको राशा के हॉट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।
राशा ऑफ शोल्डर प्रिंटेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप भी एक्ट्रेस की तरह ही ड्रेस के साथ ओपर हेयर रख सकती हैं।
इन दिनों मिरर वर्क ड्रेस काफी ट्रेंड में है। इस तरह की ड्रेस पार्टी के लिए बेस्ट होती हैं। एक्ट्रेस इस लुक में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
अगर आप पार्टी में साड़ी स्टाइल करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही रेड कलर की रफल साड़ी को कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी हर खास मौके पर परफेक्ट लुक देती हैं।
आजकल लड़कियां पार्टी में खुद को ग्लैमरस दिखने के लिए खुद को डिफरेंट स्टाइल देना पसंद करती हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस की ब्लैक कट आउट ड्रेस कैरी सकती हैं।
गोल्डन कलर के शार्ट ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक खूब कमाल लग रहा है। आप इस तरह की ड्रेस को अपने वॉडरोब में शामिल कर सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rashathadani)