महिलाएं भी दिखेंगी मॉडर्न, ट्राई करें Rashimka के लहंगे


By Akshara Verma25, Jan 2025 04:30 PMjagran.com

Rashmika के रॉयल लहंगे

चाहे लड़कियां हो या महिलाएं, सभी को शादी में सबसे स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक लेना होता है। अगर आप भी घर की शादी में रॉयल लहंगे पहनकर सबसे स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो Rashmika Mandanna के लहंगों को ट्राई कर सकती हैं।

ट्रेंडिंग फ्लोरल कढ़ाई वाला लहंगा

आप इस लहंगे को पहनकर महफिल की स्पॉट लाइट बन सकती हैं। यह लहंगे का डिजाइन लड़कियों के साथ-साथ महिलाओं पर भी काफी एलिगेंट लुक देगा। इसका फ्लोरल डिजाइन काफी रॉयल लुक दे रहा है।

अट्रैक्टिव शिमरी लहंगा

एक्ट्रेस के लहंगे की स्कर्ट काफी क्लासी और स्टाइलिश लुक दे रही है। साथ ही, लहंगे का ब्लाउज बेहद खूबसूरत लग रहा है। यह लहंगा स्लिम लड़कियों पर ज्यादा खूबसूरत लगेगा। वह इसे पहनकर एकदम मॉडल जैसा लुक ले सकती हैं।

डिजाइनर ब्लाउज लहंगा

Rashmika के ब्लाउज का लुक बेहद ट्रेंड में चल रहा है। शादी में आप इस लहंगे पर चोकर नेकलेस या लॉन्ग इयररिंग्स को पहन सकती हैं, जो आपके लुक को गॉर्जियस बनाएगा।

प्रिंटेड फ्लोरल लहंगा

अगर आप शादी में डिसेंट के साथ स्टाइलिश लुक लेना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह लहंगा आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। मेसी बन हेयर स्टाइल आपके लुक में चार-चांद लगा देगा।

सिंपल और डिसेंट लहंगा डिजाइन

अभिनेत्री इस सिंपल लहंगे में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस लहंगे के दुपट्टे पर वर्क काफी एलिगेंट लुक दे रहा हैं। आप इस लहंगे को ऑक्सीडाइज हेवी इयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

कढ़ाई वाला लहंगा

Rashmika का यह लहंगा देखने में ही रॉयल लुक दे रहा हैं। आप घर की शादी में इस लहंगे को कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे को हैवी सिल्वर ज्वेलरी के साथ स्टाइल करके अपने लुक में चार-चांद लगा सकती हैं।

सिंपल लहंगा लुक

अभिनेत्री के इस लहंगे को आप ऑक्सीडाइज इयररिंग्स और नेकलेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके दुप्पटे का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है। यह शादी में आपके खूबसूरत लुक देगा।

एक्ट्रेस के इन स्टाइलिश लहंगे को पहनकर आप महफिल में रानी जैसा लुक पा सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@rashmika_mandanna)