इस विटामिन की कमी से होने लगती है थकान


By Farhan Khan25, Jan 2025 03:44 PMjagran.com

बॉडी के लिए आवश्यक है विटामिन

शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए विटामिन्स अहम भूमिका अदा करते हैं। ये हमारे शरीर के वि‍कास में मदद करते हैं।

कुल कितने विटामिन होते हैं?

अगर हमारे शरीर को जरूरी व‍िटाम‍िन्‍स म‍िलते हैं तो इससे हर एक अंग बेहतर तरीके से काम कर पाता है। मुख्य रूप से विटामिन ए से के तक होते हैं।

थकान से जुड़ा विटामिन

आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से आपको थकान हो सकती है। आइए इस विटामिन के बारे में विस्तार से जानें।

विटामिन-ए की कमी से होती है थकान

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर बॉडी में विटामिन-ए की कमी हो जाए, तो आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। इसके चलते आपका काम में भी मन नहीं लगता।

विटामिन-ए से जुड़े फूड्स

अगर आप थकान से बचना चाहते है और पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको विटामिन-ए से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए।

गाजर खाएं

गाजर विटामिन-ए का रिच सोर्स माना जाता है। इसमें इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आपको कई गंभीर समस्याओं से बचा सकता है।

पालक का सेवन करें

पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आप पालक का साग, सूप या इसे सब्जी के रूप में खा सकते हैं।

शकरकंद में भी होता है विटामिन-ए

सर्दियों में शकरकंद खाना सभी को पसंद होता है। इसका स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है। इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप इसे वेट लॉस में भी खा सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com