भाई-दूज के लिए बेस्ट हैं रश्मि देसाई के शानदार Suit


By Shradha Upadhyay30, Oct 2024 04:24 PMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई

रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की हिट हसीना हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ हमेशा ब्यूटी और ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल जीता है।

रश्मि देसाई सलवार-सूट

आज हम आपको फैशन क्वीन और फेमस एक्ट्रेस रश्मि देसाई के सलवार-सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भाई-दूज के मौके पर पहन सकती हैं।

प्रिंटेड ए लाइन सूट

आप भाई-दूज के मौके पर डीवा के जैसा प्रिंटेड ए लाइन सूट फ्लोरल दुपट्टे के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमे आप बेहद एलिगेंट नजर आएंगी।

सिक्विन वर्क येलो सूट

आप इस तरह का सिक्विन वर्क येलो सूट क्रीम दुपट्टा लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। ये सूट लाइटवेट होते हैं, लेकिन इनका लुक हैवी दिखता है।

हैवी घेर प्लाजो सूट

रश्मि देसाई का पर्ल गोल्डन वर्क हैवी घेर प्लाजो सूट गॉर्जियस लुक दे रहा है। ये आपके भाई-दूज के लिए परफेक्ट लुक रहेगा।

कॉटन सिल्क पटियाला सूट

आजकल ऐसे पटियाला सूट का खूब क्रेज है। आप चाहे तो इस बार खुद को एक्ट्रेस के जैसे कॉटन सिल्क पटियाला सूट से ब्यूटीफुल बना सकती हैं।

फुल लेंथ स्ट्रेट सूट

यदि आपकी हाइट अच्छी है तो आपके ऊपर ऐसे स्ट्रेट फुल लेंथ सूट बेहद खूबसूरत लुक देंगे। इनको आप जरूर ट्राई करें।

नायरा कट पेंट सूट

आप अभिनेत्री की तरह प्रिंटेड नायरा कट पेंट सूट से भी आइडिया ले सकती हैं। ऐसे सूट आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit: Instagram