Rashami Desai की फिटनेस का राज है यह रूटीन


By Akanksha Jain21, May 2024 01:29 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस रश्मि देसाई

भोजपुरी सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक काम कर चुकी रश्मि देसाई को आज हर कोई जानता है। रश्मि देसाई ने कई शानदार टीवी शोज में भी काम किया है।

रश्मि देसाई की फिटनेस का राज

रश्मि देसाई की फिटनेस का राज हर कोई जानना चाहता है। आज हम आपको एक्ट्रेस की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

योग और ध्यान करती हैं रश्मि देसाई

खुद को फिट रखने के लिए रश्मि देसाई योग करती हैं। एक्ट्रेस सूर्य नमस्कार करती हैं और ध्यान भी करती हैं। योग से फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों ठीक रहती है।

जिम में बहाती हैं पसीना

इसके अलावा रश्मि देसाई जिम में भी जमकर पसीना बहाती हैं। जिम में रश्मि देसाई फुल बॉडी वर्कआउट करती हैं और ऐसी एक्सरसाइज करती हैं जिससे कैलोरी ज्यादा बर्न होती है।

डाइट पर करती हैं फोकस

एक्सरसाइज के अलावा रश्मि देसाई डाइट भी फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस घर का खाना ही खाना पसंद करती हैं और बाहर का खाना अवॉइड करती हैं।

वेट लॉस के लिए पीती हैं सूप

वेट लॉस के लिए रश्मि देसाई वेजिटेबल सूप पीना पसंद करती हैं। वेजिटेबल सूप ले पेट भर जाता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

दिनभर रहती हैं हाइड्रेटेड

इसके साथ ही रश्मि देसाई अपनी बॉडी को दिनभर हाइड्रेटेड रखती हैं। एक्ट्रेस पानी का सेवन करती हैं और जूस भी पीती हैं।

आप भी करें फॉलो

अगर आप भी अपनी बॉडी को फिट रखना चाहती हैं तो आप भी रश्मि देसाई के इस फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ