समर पार्टीज में स्टाइल करें हसीनाओं की 8 Bold ड्रेसेज


By Shradha Upadhyay21, May 2024 01:29 PMjagran.com

समर सीजन शुरू

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में इस मौसम में हम खुद को एकदम कम्फर्टेबल फील कराने वाले कपड़े पहनने का सोचते हैं। लेकिन साथ ही हमको स्टाइलिश भी दिखना होता है।

समर पार्टीज स्पेशल ड्रेसेज

ऐसे में यदि आपको भी समर पार्टीज में खुद को स्मार्ट लुक देना है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। कुछ हसीनाओं का हॉट ड्रेसेज कलेक्शन। जिससे आप आइडिया ले सकती हैं।

मलाइका शिमरी ड्रेस

मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर की शार्ट शिमरी ड्रेस में काफी प्रिटी लग रही हैं। नाइट पार्टी के लिए ये बेस्ट लुक है।

क्रिस्टल साटन ड्रेस

क्रिस्टल डिसूजा पर्पल कलर की साटन फेयरी स्टाइल ड्रेस में गॉर्जियस लग रही हैं। स्लिम गर्ल्स इसे पार्टी में स्टाइल करें।

मीरा राजपूत गाउन

समर पार्टीज में मीरा राजपूत का नूडल स्ट्रैप गाउन आपके लुक को हॉट बना देगा। इस ऑउटफिट में हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

सोफी फ्लोरल ड्रेस

सोफी फ्लोरल प्रिंट शार्ट ड्रेस में कयामत ढहा रही हैं। आप इसे अपना समर पार्टी लुक बनाकर खुद को कूल लुक दे सकती हैं।

करिश्मा तन्ना कॉलर ड्रेस

करिश्मा तन्ना की सिंपल सोबर ब्लैक कॉलर ड्रेस समर पार्टी में क्लासी लुक देगी। ऐसे में आप इससे भी आइडिया ले सकती हैं।

कियारा व्हाइट गाउन

कियारा आडवाणी का व्हाइट फ्रंट कट गाउन आपके समर पार्टी लुक में आग लगा देगा। ये आपको एकदम ग्लैमरस लुक देगा।

ऐसी ही स्टाइलिश समर ड्रेसेज के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ