इन लोगों पर दिल हारी Rashmi Desai, अब हैं सिंगल


By Akanksha Jain13, Feb 2024 12:28 PMjagran.com

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी, हिंदी टेलीविजन और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

बर्थ-डे स्पेशल

आज रश्मि देसाई आज यानी 13 फरवरी को अपना 38वां जन्मदिन मना रहीं हैं। रश्मि देसाई इस इंडस्ट्री में सालों से हैं।

रश्मि के अफेयर

इसी के चलते आज हम आपको रश्मि देसाई के अफेयर के बारे में बताएंगे। एक्ट्रेस ने शादी भी की थी, लेकिन फिर भी आज सिंगल हैं।

नंदीश संधू

नंदीश संधू और रश्मि देसाई ने सीरियल उतरन में साथ काम किया था। दोनों ने 2011 में शादी की लेकिन 2014 में अलग हो गए और 2015 में तलाक ले लिया।

लक्ष्य लालवानी

इसके बाद रश्मि देसाई का नाम एक्टर लक्ष्य लालवानी के साथ जुड़ा। दोनों फिल्म हमारी अधूरी कहानी के सेट पर मिले थे। लेकिन रश्मि ने इस मामले में कभी खुल कर बात नहीं की।

सिद्धार्थ शुक्ला

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी रश्मि देसाई का नाम जोड़ा गया था। बिग बॉस से पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था और शो के दौरान दोनों की अनबन भी होती रहती थी।

अरहान खान

सिद्धार्थ शुक्ला के बाद रश्मि देसाई का नाम अरहान खान के साथ जोड़ा गया था। दोनों 2017 में काफी करीब थे लेकिन फिर दोनों अलग हो गए।

अब है सिंगल

रश्मि देसाई हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस का इन सब से विश्वास उठ गया है और रश्मि अब सिंगल ही खुश हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ