90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। खबर है कि राशा थडानी जल्द ही एक्टिंग इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती हैं।
राशा थडानी हमेशा ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको राशा की फिटनेस का सीक्रेट बताने जा रहे हैं।
19 साल की राशा फिटनेस फ्रीक हैं। यंग गर्ल्स राशा थडानी के इस फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
राशा थडानी फिटनेस बरकरार रखने के लिए रोज जिम जाती हैं। जिम में एक्ट्रेस कार्डियो और वेट ट्रेनिंग भी करती हैं।
जिम के अलावा राशा थडानी फिजिकल एक्टिविटी भी करती हैं। राशा साइकिलिंग, स्विमिंग और बॉक्सिंग करना भी पसंद करती हैं।
एक्सरसाइज के अलावा राशा थडानी हेल्दी खाना भी खाती हैं। राशा फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरा हुआ खाना पसंद करती हैं।
जिम के अलावा राशा थडानी योग करना भी पसंद करती हैं। योग करने से बॉडी फ्लैक्सिबल और फिट होती है।
आपको बता दें कि रविना टंडन की बेटी राशा थडानी ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। उन्होंने 2021 में ब्लैक बेल्ट हासिल किया था।