हिमांशी खुराना पंजाबी फिल्मों और सांग्स की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म साड्डा हक और बिग बॉस से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली।
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं।
पंजाबी कुड़ी हिमांशी सलवार-सूट में बेहद एकदम पटोला लगती हैं। एक्ट्रेस के पास हर तरह के सूट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनका समर सूट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
अभिनेत्री ग्रे कलर के फ्लोरल प्रिंट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गर्मियों में ऐसे सूट काफी प्रिटी लुक देते हैं।
आजकल पेप्लम सूट भी काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप हिमांशी के लाइट पिंक पेप्लम स्टाइल कॉटन सूट को ट्राई कर सकती हैं।
ऑफिस या किसी फंक्शन के लिए आप एक्ट्रेस के चिकनकारी अनारकली सूट को कैरी कर सकती हैं। ये आपको बेहद क्लासी लुक देगा।
गर्मियों के लिए पर्पल सिंपल सोबर मलमल सिल्क सूट परफेक्ट ऑप्शन है। आप ऐसे कैरी करके खुद को क्लासी लुक दे सकती हैं।
हिमांशी खुराना का व्हाइट नेटिड चूड़ीदार गोल्डन वर्क सूट समर फंक्शन में आपको गॉर्जियस लुक देगा।