वेडिंग के लिए बेस्ट हैं Adah Sharma के खूबसूरत लहंगे


By Shradha Upadhyay10, May 2024 12:00 PMjagran.com

शानदार अभिनेत्री अदा शर्मा

अदा शर्मा हिंदी समेत तमिल और तेलुगु फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि 'द केरला स्टोरी' के बाद काफी लाइमलाइट में आई। उनकी बेहतरीन अदाकारी ने फैंस का दिल जीत लिया था।

फैशन क्वीन अदा शर्मा

एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ अदा शर्मा फैशन क्वीन भी हैं। उनके फैशन सेंस को यंग गर्ल्स काफी रीक्रिएट भी करती हैं।

अदा शर्मा खूबसूरत लहंगे

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस का खूबसूरत लहंगा कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप वेडिंग के किसी भी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

येलो फ्रिल लहंगा

येलो कलर के फ्रिल हैवी वर्क लहंगे में एक्ट्रेस काफी प्रिटी लग रही हैं। उनका ये लुक हल्दी सेरेमनी के लिए बेस्ट रहेगा।

रेड नेटिड लहंगा

अदा रेड कलर के नेटिड पैच वर्क लहंगे में बला की खूबसरत लग रही हैं। इसे ब्राइडल भी रिसेप्शन में ट्राई कर सकती हैं।

बनारसी लहंगा

आप वेडिंग में खुद को रॉयल लुक दें चाहती हैं तो एक्ट्रेस के येलो पिंक कॉम्बिनेशन वाले बनारसी लहंगे से आइडिया ले सकती हैं।

पिंक हैवी वर्क लहंगा

अभिनेत्री पिंक कलर के हैवी फुल वर्क लहंगे में एकदम वेडिंग गेस्ट लुक दे रही हैं। ये आपके वेडिंग लुक में चार चांद लगा देगा।

सिल्वर नेटिड लहंगा

सिल्वर कलर के नेटिड लहंगे में अदा का बोल्ड अंदाज फैंस का दिल धड़का रहा है। संगीत नाइट में आप इसे कैरी कर सकती हैं।

ऐसे ही खूबसूरत वेडिंग लहंगों के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ