बर्थडे पार्टी में जल उठेंगी सहेलियां, पहनें Rasha जैसी बोल्ड ड्रेसेस


By Shradha Upadhyay02, Sep 2024 04:08 PMjagran.com

स्टार किड राशा थडानी

राशा थडानी बॉलीवुड की 90s एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी हैं। जो इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं होने के बावजूद लाइमालाइट में छाई रहती हैं। डीवा इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड हैं।

राशा थडानी फैशन क्वीन

इसके साथ ही राशा फैशन क्वीन भी हैं। फैंस उनके इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक को खूब पसंद करने के साथ रीक्रिएट करते हैं।

राशा बोल्ड ड्रेसेस

आज हम आपको फैशन आइकन राशा की बोल्ड ड्रेसेस दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप सहेली की बर्थडे पार्टी में पहनकर खुद को ग्लैमरस बना सकती हैं।

ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस

अभिनेत्री ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ उनकी पौनी हेयर स्टाइल ग्लॉसी मेकअप जंच रहा है।

स्कर्ट टॉप लुक

आप इस तरह की वर्क वाली शार्ट मिनी स्कर्ट के साथ बेल स्लीव्स व्हाइट टॉप पेयर करके जलवा दिखा सकती हैं। ये काफी स्मार्ट लुक देता है।

रेड हाइ स्लिट गाउन

राशा का रेड हाई स्लिट गाउन भी बर्थडे पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये आपको लुक को हॉट बना देगा।

नूडल स्ट्रैप ड्रेस

ब्लू कलर की नेटिड नूडल स्ट्रैप ड्रेस में राशि का ग्लैमरस लुक देखा जा सकता है। ये आपके पार्टी लुक में आग लगा देगा।

ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस

सहेली की बर्थडे पार्टी में राशा की ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस आपको किलर लुक देगी। इसमें आप काफी बोल्ड नजर आएंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ