इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म काफी पसंद की गई और इसके गाने आज भी प्रचलित हैं।
फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए करीब 13 साल बाद पीवीआर ने इसे दोबारा रिलीज किया और फिल्म एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर छा गई।
रॉकस्टार रणबीर कपूर की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि री-रिलीज के बाद फैंस बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म री-रिलीज के बाद अब तक 5.80 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
रॉकस्टार की स्क्रीनिंग सिर्फ पीवीआर सिनेमा में की जा रही है और डेली एक शो चल रहा है। इसके बाद भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
फिल्म जब 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो इसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। इस समय फिल्म 62 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही थी।
इम्तियाज अली भारत के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। वह शानदार रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके खाते में रॉकस्टार के अलावा जब वी मेट, लव आज कल, हाईवे, तमाशा जैसी फिल्मे हैं।
रणबीर की फिल्म लगभग 13 सालों बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com