चाइल्ड एक्ट्रेस अविका गोर ने टीवी सीरियल्स के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी आनंदी के नाम से हासिल की है।
अविका गोर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइट और पर्पल आउटफिट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया।
अगर आप ऑफिस गर्ल हैं और अपने क्रश को इंप्रेस करना चाहती हैं तो आप अविका गोर से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।
फिलहाल को-ऑर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी अविका गोर की तरह ही ब्लैक और व्हाइट को-ऑर्ड सेट स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को हॉट बनाना चाहती हैं तो आप अविका गोर की तरह ही शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं।
हाई थाई स्लिट ड्रेसेज भी आप ऑफिस में कैरी कर सकती हैं। हाई थाई स्लिट स्कर्ट के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट पेयर की है।
अगर आपके ऑफिस में पार्टी हैं और आप शानदार आउटफिट की तलाश में हैं तो आप बॉडीकॉन ड्रेस को कैरी कर सकती हैं।
अविका गोर के पास शॉर्ट ड्रेसेज का शानदार कलेक्शन है। एक्ट्रेस का ये लुक भी यंग गर्ल्स पर खूब जचेगा।