Ram Charan की बेटी को अंबानी परिवार ने दिया खास तोहफा


By Shradha Upadhyay30, Jun 2023 06:02 PMjagran.com

राम चरण - उपासना

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी वाइफ के जीवन में फर्स्ट बेबी का स्वागत हुआ है। ऐसे में कपल के घर में खुशियों का माहौल है।

नामकरण

वही 20 जून को बेटी के जन्म के बाद आज 30 जून को नामकरण का आयोजन किया गया। जिसके चलते घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजवाया गया था।

क्या है बेटी का नाम?

कपल ने बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला' रखा है। ललिता सहस्त्रनाम से लिया गया इस नाम का अर्थ है - 'ऊर्जा से भरा हुआ'

खास गिफ्ट

इस नामकरण के मौके पर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने राम चरण की बेटी को तोहफे में एक सोने का पालना गिफ्ट किया है।

कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सोने के पालने की कीमत करीब 1 करोड़ रूपये बताई जा रही है।

11 साल बाद खुशियां

राम चरण और उपासना के घर में शादी के 11 साल बाद बेटी का जन्म हुआ है।

मोस्ट फेवरेट कपल

उपासना और राम चरण इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं।

कई बड़े स्टार

बताया जा रहा है राम चरण की बेटी के नामकरण के मौके पर कई बड़े स्टार पहुंचे थे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ