इन एक्टर्स ने तोड़ा 'No Kissing Rules'


By Akanksha Jain01, Jul 2023 09:00 AMjagran.com

नो किसिंग रूल

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने ऑन स्क्रीन कभी भी किस ना करने की कसम खाई थी लेकिन बाद में उन्होंने ये कसम तोड़ दी।

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने 18 साल बाद अपना ये रूल तोड़ दिया है। लस्ट स्टोरीज 2 में उन्होंने विजय वर्मा के साथ बोल्ड सीन दिए।

ऐश्वर्या राय बच्चन

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी के बाद फिल्म धूम 2 में ऋतिक के साथ किस कर अपना रूल तोड़ दिया था।

अजय देवगन

फिल्म शिवाय से पहले अजय देवगन ने कभी भी ऑन स्क्रीन लिप लॉक नहीं किया था।

करीना कपूर

करीना कपूर खान ने फिल्म की एंड का में अर्जुन कपूर को किस किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने शादी के बाद किस न करने का फैसला लिया था।

सैफ अली खान

सैफ अली खान ने करीना से शादी के बाद फैसला किया था कि वो ऑन स्क्रीन किस नहीं करेंगे लेकिन फिल्म रंगून में उन्होंने कंगना को किस किया।

शाह रुख खान

रोमांस के किंग शाह रुख खान ने फिल्म जब तक है जान में कटरीना कैफ के साथ किसिंग सीन देकर हर किसी को शौक में डाल दिया। 

शाहिद कपूर

रिपोर्ट्स के अनुसार मीरा से शादी करने के बाद शाहिद कपूर ने किस न करने का फैसला किया था लेकिन फिल्म कबीर सिंह से एक्टर ने ये कसम तोड़ दी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ