रकुल प्रीत सिंह साउथ से हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। जो कि अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचाए रहती हैं।
एक्ट्रेस का हर इंडियन लुक यूनिक होने के साथ काफी अट्रैक्टिव होता है। ऐसे में आप इनके ऑउटफिट को फैंस खूब कॉपी भी करते हैं।
आज हम आपको रकुल प्रीत के लहंगे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस वेडिंग सीजन पहनकर खुद को अप्सरा बना सकती हैं।
रकुल प्रीत इस येलो कलर के फिश कट लहंगे में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। हल्दी सेरेमनी के लिए ये लुक बेस्ट है।
इस तरह के मल्टीकलर साटन लहंगे स्ट्रैपी चोली संगीत सेरेमनी में काफी प्रिटी लुक देते हैं।
वेडिंग या किसी भी फंक्शन में एक्ट्रेस के जैसे फ्लोरल प्रिंट सिल्क लहंगे बिकिनी कट चोली काफी स्टाइलिश लगते हैं।
वेडिंग में अभिनेत्री का सिल्वर सेक्विन लहंगा आपके लुक में चार चाँद लगा देगा। ऐसे में इस लुक को जरूर कॉपी करें।
एक्ट्रेस इस फ्लोरल लहंगे पर्ल वर्क चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।