भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। ऐसे में आप अपनी बहन को देने वाले गिफ्ट को लेकर परेशान हैं, तो हम आपके लिए कुछ डिफरेंट स्टाइल सूट डिजाइन के आइडिया लेकर आए हैं।
आजकल शरारा सूट काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को आलिया के जैसा सिंपल सोबर शरारा सूट गिफ्ट कर सकते हैं। ये आपको 1000 रूपये के अंदर मिल जाएगा।
आप हिना खान के जैसा डबल शेड प्लाजो सूट भी दे सकते हैं। ऐसे सूट पहनकर आपकी बहन खुश हो जाएगी। ऐसे सूट मार्केट में 800 रूपये के अंदर मिल जाएंगे।
यदि आपकी बहन मैरिड है तो आप उसको इस तरह का सिंपल सोबर सिल्क सूट गिफ्ट करें। ऐसे सूट 1000 से 1500 की रेंज में मिल जाएगा।
आजकल बाजारों में ऐसे ए लाइन सूट काफी मिल रहे हैं। ऐसे में आप श्वेता तिवारी के जैसा जरी वर्क ए लाइन साटन सूट भी उपहार में दे सकते हैं। ये 700 रूपये के अंदर मिल जाएगा।
आजकल पेप्लम स्टाइल सूट काफी फैशन में हैं। जिसके चलते राखी पर बहन को देने के लिए ये सूट भी बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप 500 के अंदर में भी खरीद सकते हैं।
आप अभिनेत्री के जैसा अनारकली सूट भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये सूट एकदम ट्रेडिशनल लुक देते हैं। इन्हें भी आप 800 के अंदर खरीद सकते हैं।
रक्षाबंधन पर आप चाहे तो ऐसा चूड़ीदार सूट भी गिफ्ट में दे सकती हैं। ये सूट आपको आसानी से ऑनलाइन और मार्केट दोनों जगह मिल जाएंगी।