अमरबेल के उपयोग से नहीं होते हैं ये रोग


By Ashish Mishra31, Aug 2024 11:04 AMjagran.com

अमरबेल का उपयोग

अगरबेल का उपयोग काफी समय पहले से होता आ रहा है। इसे औषधीय रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कि अमरबेल के क्या फायदे होते हैं?

अमरबेल में पाए जाने वाले तत्व

इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन-सी पाए जाते हैं। यह हेल्थ से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार है। इसके इस्तेमाल से कई रोग नहीं होते हैं।

अमरबेल के फायदे

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह बालों को हेल्दी रखने से लेकर रोगों को दूर करने के लाभकारी होता है।

बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा

अगर आप बाल झड़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अमरबेल का उपयोग कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों को झड़ने से बचाते हैं।

खुजली से राहत

अगर आपके शरीर में खुजली हो रही है, तो उस स्थान पर अमरबेल का लेप लगाएं। इसे जिस स्थान पर लगाते हैं, उस स्थान पर खुजली की समस्या नहीं होती है।

लिवर के लिए फायदेमंद

अमरबेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, लिवर के लिए टॉनिक का काम करते हैं। अमरबेल का सेवन करने से लिवर से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करना

अमरबेल के सेवन से खून साफ रहता है और डायबिटीज की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

एनीमिया से बचाव

अमरबेल में आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से खून साफ होने लगता है और एनीमिया जैसी समस्या होने का खतरा कम रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ