राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम जनता के लिए 16 अगस्त से खुल चुका है। इसका उद्घाटन विधिवत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 अगस्त को किया।
इस बार 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के कारण अमृत उद्यान में केवल देश के खिलाड़ियों के लिए अमृत उद्यान उपलब्ध रहेगा।
आम जनता रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अमृत उद्यान का अवलोकन कर सकेगी। जिसकी लोग वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।
राष्ट्रपति भवन के भीतर स्थित अमृत उद्यान, भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय है जो 15 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है।
बता दें कि शुरू में इसमें ईस्ट लॉन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल थे।
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और राम नाथ कोविंद के कार्यकाल के दौरान, हर्बल-I, हर्बल-II, टेक्सटाइल गार्डन, बोनसाई गार्डन और आरोग्य वनम सहित अतिरिक्त उद्यान विकसित किए गए।
पर्यटक राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का भी भ्रमण कर सकते हैं। नई दिल्ली में गार्ड ऑफ चेंज समारोह देख सकते हैं।
अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के दौरान, स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
आप भी एक बार अमृत उद्यान जरूर विजिट करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com