स्वस्थ रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, नट्स, सीड्स और घर के बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। ताकि हम बीमार न पड़ें।
वहीं कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जिनका सेवन करना हमारे ब्रेन के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
कुकीज, बिस्किट, नमकीन, पाई और लगभग सभी बेक्ड आइटम ट्रांस फैट से भरपूर होते हैं। जिन्हें खाने से बचना चाहिए।
इन बेक्ड आइटम्स का सेवन करने से हार्ट संबंधित बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे के साथ-साथ अल्जाइमर और डिमेंशिया हो सकता है।
बहुत ज्यादा शराब पीने से लिवर और डाइजेस्टिव सिस्टम को तो नुकसान पहुंचता ही है साथ-साथ ब्रेन की नसों को भी यह डैमेज कर सकती है।
जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से दिमाग की बत्ती गुल हो सकती है। इससे मेमोरी और न्यूरॉन की ग्रोथ पर निगेटिव असर पड़ सकता है।
सफेद चावलों का सेवन भी ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत बुरा और नुकसानदायक माना जाता है। चावल के सेवन से मेमरी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। जो दिमाग पर नेगेटिव असर डालती है।
ये फूड्स दिमाग को कमजोर बना सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com