Raksha Bandhan 2023: राखी बांधते समय क्यों लगाई जाती हैं 3 गांठ? जानें


By Amrendra Kumar Yadav30, Aug 2023 01:00 PMjagran.com

रक्षाबंधन

इस त्यौहार का विशेष महत्व है, बहनें इस दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सफलता की कामना करती हैं।

महत्व

यह भाई-बहन के प्यार का अटूट पर्व है। यह प्राचीन काल से ही मनाया जाता रहा है।

विशेष ध्यान

राखी बांधते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है, ऐसे ही एक नियम की बात करेंगे।

क्यों लगाई जाती हैं 3 गांठ

वैसे तो अंक 3 को कई कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी में 3 गांठ देना बहुत शुभ माना जाता है।

त्रिदेव से संबंध

ऐसा माना जाता है कि इसका संबंध त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश से होता है।

पहली व दूसरी गांठ

ऐसा माना जाता है कि राखी की पहली गांठ भाई की लंबी उम्र के लिए तथा दूसरी गांठ बहन की लंबी उम्र के लिए लगाई जाती है.

तीसरी गांठ

वहीं तीसरी गांठ भाई-बहन के रिश्ते में मिठास घोलने के लिए लगाई जाती है।

जरूर लगाएं 3 गांठ

इसलिए राखी बांधते समय उसमें 3 गांठ जरूर लगाएं, इससे भाई-बहन के प्यार में मिठास बनी रहती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com