Raksha Bandhan 2023: भाइयों से पहले इन देवों को बांधें राखी


By Amrendra Kumar Yadav28, Aug 2023 12:07 PMjagran.com

रक्षाबंधन

यह पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं।

सावन की पूर्णिमा

यह पर्व सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।

किन देवताओं को बांधे राखी

भाइयों से राखी बांधने के पहले बहनें देवताओं को राखी बांधती है। यह बहुत शुभ माना जाता है। किन देवताओं को राखी बांधनी चाहिए, इसकी चर्चा करेंगे।

इष्ट देव

सबसे पहले अपने इष्ट देव को राखी बांधनी चाहिए, इससे परिवार पर देवताओं की कृपा बनी रहती है।

शिव जी

पहली राखी शिव जी को भी बांधी जा सकती है, इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

गणेश जी

भाइयों को राखी बांधने से पहले गणेश भगवान को राखी बांधनी चाहिए, इससे भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ता है और सभी कष्ट दूर होते हैं।

हनुमान जी

हनुमान जी को राखी बांधने से सभी प्रकार की चिंताएं दूर होती हैं और डर समाप्त होता है।

भगवान श्रीकृष्ण

भगवान श्रीकृष्ण को राखी बांधने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और रक्षा का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान विष्णु

भगवान विष्णु को राखी जरूर बांधनी चाहिए, इससे सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

Sawan Somwar: आखिरी सोमवार ऐसे करें महादेव की पूजा, मिलेंगे मनचाहे फल