राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से बंपर कमाई कर रही है।
फिल्म के ओपेनिंग कलेक्शन की बात करें तो इसका कलेक्शन थोड़ा कम रहा, फिल्म पहले दिन करीब 2.25 करोड़ रूपये का कलेक्शन करने में सफल रही।
वहीं शनिवार के दिन इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला, शनिवार के दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 4 करोड़ से अधिक का रहा।
वहीं रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी हुई, फिल्म का तीसरे दिन का बिजनेस 5.50 करोड़ का रहा। हालंकि अभी ये शुरूआती आंकड़े हैं।
ऐसे में फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म अब तक 11.95 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है और धीरे-धीरे 20 करोड़ की ओर बढ़ रही है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है, इसे डायरेक्ट किया है तुषार हीरानंदानी ने।
श्रीकांत बोल्ला भारत के एक सफल उद्योगपति हैं और इनकी वर्थ करीब 500 करोड़ रूपये है। उन्होंने बोलैंड इंडस्ट्रीज की स्थापना की है। श्रीकांत के जन्म के कुछ समय बाद परिवार को पता चलता है कि श्रीकांत नेत्रहीन हैं।
श्रीकांत बोल्ला का किरदार राजकुमार राव ने बखूबी ढंग से निभाया है, इसके लिए दर्शकों ने राजकुमार की जमकर तारीफ की है।
श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर बनी फिल्म सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है, एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM