अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में मॉडलिंग से की थी।
अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू शाह रूख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी से किया था।
अनुष्का की दूसरी फिल्म बदमाश कंपनी थी, जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में थे।
अनुष्का शर्मा ने साल 2013 में क्लीन स्लेट फिल्म्स नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस ओपन किया था। हाल ही में उन्होंने इस प्रॉडक्शन हाउस को अपने भाई को सौंप दिया है।
अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म एनएच 10 थी, जिसमें उन्होंने खुद लीड रोल निभाया।
अनुष्का को रब ने बना दी जोड़ी के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिल चुका है।
अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाई थी।
अनुष्का शर्मा क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में लीड रोल में दिखेंगी।