राजस्थान में कई ऐसे प्रमुख धार्मिक स्थल हैं, जहां देव दर्शन के लिए देश और दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। इनमें ब्रह्मा मंदिर, करणी माता मंदिर और खाटूश्याम जी मंदिर आदि शामिल है।
आज हम आपको राजस्थान एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जो बेहद रहस्यमयी माना जाता है। आइए इस मंदिर के बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको राजस्थान के किराडू मंदिर के बारे में बता रहे हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि शाम ढलने के बाद कोई नहीं रुकता है।
राजस्थान के बाड़मेर जिले में रहस्यमयी मंदिर है। यह मंदिर शहर से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर है। इस मंदिर में देवों के देव महादेव विराजते हैं।
दक्षिण भारत की वास्तु शैली में किराडू मंदिर का निर्माण कराया गया है। रहस्यों से भरे किराडू मंदिर को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
किराडू मंदिर का निर्माण परमार वंश के शासकों ने कराया है। किराडू मंदिर का इतिहास एक हजार साल पुराना है। इस मंदिर को द्रविड़ वास्तुकला शैली में बनाया गया है।
किराडू मंदिर वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है। किराडू मंदिर में सोमेश्वर महादेव मंदिर सबसे बड़ा है। शाम के समय किराडू मंदिर में रुकने की मनाही है क्योंकि यहां इंसान पत्थर बन सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com