मानसून में भूल से भी न खाएं ये चीजें


By Farhan Khan02, Jul 2025 01:39 PMjagran.com

शुरू हो चुका है मानसून

मानसून का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में खानपान का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ताकि आप किसी भी तरह से बीमार न हो।

मानसून में न खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें मानसून में भूल से भी नहीं खाना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

हरी पत्तेदार सब्जियां न खाएं

मानसून में आपको हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे मेथी, पालक और पत्ता गोभी आदि का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनमें बैक्टीरिया होने का खतरा बना रहता है।

फ्राइड फूड खाने से बचें

मानसून के दौरान आपको फ्राइड फूड खाने से बचना चाहिए क्योंकि इन फूड्स का सेवन आपका पाचन स्लो हो सकता है। इससे आपको एसिडिटी हो सकती है।

मशरूम खाने से परहेज करें

अगर आप बरसात के मौसम में मशरूम खा रहे हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। इसमें बैक्टीरिया और फंगल लगने का खतरा बना रहता है।

चटपटा खाना

मानसून के दौरान अक्सर चटपटा खाने का मन करता है, जो कि आपको बीमार बना सकता है। इन फूड्स को खाने से बॉडी में इंफेक्शन हो सकता है।

भिंडी होती है जहर

बारिश के मौसम में भिंडी का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि भिंडी में पहले से ही बहुत अधिक चिकनाई होती है। इससे आपको पेट में दर्द हो सकता है।

बर्फ वाली ड्रिंक्स

मानसून में बर्फ वाली ड्रिंक्स से परहेज करना चाहिए। इसे पीने से संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बेहतर होगा कि आप इन ड्रिंक्स से दूरी बना लें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com