भारतीय सिनेमा के द ग्रेटेस्ट शोमैन यानी राज कपूर आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने कभी आवारा बनकर या कभी छलिया बनकर पर्दे पर नजर आएं।
राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनकी 6 बेहतरीन फिल्मों पर।
अभिनेता राज कपूर की पहली फिल्म 'आग' साल 1948 में आई थी। यह एक भारतीय हिंदी भाषा की संगीतमय ड्रामा फिल्म है। फिल्म में राज कपूर के अलावा नरगिस, कामिनी कौशल, प्रेमनाथ और निगार सुल्ताना नजर आएं।
1949 की फिल्म 'बरसात' से राज कपूर को काफी सफलता मिली थी। फिल्म का अंत दुखद रहा है, लेकिन आज भी लोग बरसात को देखना खूब पसंद करते हैं।
राज कपूर का उस दशक में सिक्का चलता था। इनकी फिल्में व गीत दर्शकों के दिलों में बना रहे थे। बता दें कि उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से 'श्री 420' एक फिल्म थी।
हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक 'मेरा नाम जोकर' भी थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन आज इस फिल्म को मास्टरपीस कहा जाता है।
साल 1973 की रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' राज कपूर की फेमस मूवीज में से है, जिसने उनको काफी सफलता दिलाई।
राज कपूर की यह 'राम तेरी गंगा मैली' अपने दशक की सबसे विवादित फिल्म रही थी, जिसके बावजूद फिल्म ने खूब कमाई की। इस फिल्म के हर गाने सुपरहिट रहें।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb