माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द है, जिसमें सिर के आधे हिस्से में दर्द होता है। यह दर्द कभी-कभी नॉर्मल होता है और कभी बहुत भयंकर, जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।
नींद की कमी, देर तक भूखे रहना, दिन का ज्यादातर समय मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर बिताना जैसे कई कारणों की वजह से माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि माइग्रेन से तुरंत निजात पाने के लिए आपको क्या खाना चाहिए। आइए इसके बारे में जानें।
इस हर्बल टी को वैसे तो आपको लंच या डिनर के बाद पीना है, लेकिन माइग्रेन पेन होने पर भी इस चाय को बनाकर पी सकते हैं।
इसे बनाने के लिए आपको 1 ग्लास पानी, 1/2 टीस्पून अजवाइन, 1 दरदरी कुटी हरी इलायची, 1 टीस्पून जीरा, 1 टेबल स्पून साबुत धनिया, 5 पुदीने के पत्ते चाहिए।
इन सारी चीजों को तीन मिनट तक मीडियम आंच पर उबाल लें और थोड़ा ठंडा करके पिएं। देखना इसका असर आपको नजर आने लगेगा।
सुबह उठने के तुरंत बाद सबसे पहले आपको किशमिश खाना है। इसके लिए 10 से15 किशमिश को रातभर के लिए पानी में भिगो दें।
सुबह पानी से निकालकर इसे अच्छे से चबाकर खाएं। लगातार 12 हफ्ते तक इसे खाने से आपको इसके फायदे नजर आने लगेंगे।
अगर आपको भी माइग्रेन की प्रॉब्लम है तो इन चीजों का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com