ये फेस पैक लगाएं, पिंपल्स से मिलेगी आजादी


By Farhan Khan21, May 2024 11:18 AMjagran.com

पुदीने की खूबियां

पुदीना एक ऐसा हर्ब है, जो कई तरह के फायदों से भरपूर है। गर्मियों में इसे खानपान में शामिल कर शरीर को ठंडा और सेहतमंद रखा जा सकता है।

सनबर्न से निजात

पुदीने की पत्तियां स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। सनबर्न से लेकर टैनिंग, रैशेज जैसी कई समस्याओं में पुदीने के इस्तेमाल से राहत मिलती है।

पुदीने से बने फेस पैक्स

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पुदीने से बने फेस पैक्स का इस्तेमाल करते हैं तो पिंपल्स से निजात पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

पुदीना और हल्दी

पिंपल्स के दाग-धब्बे दूर करने के लिए पुदीना को हल्दी के साथ इस्तेमाल करें। यह फेस पैक ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर करता है।

पत्तियों का पेस्ट

10-15 पुदीने की पत्तियां लें। पानी के साथ इन पत्तियों का पेस्ट बना लें। एक बाउल में निकालें और इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें।

ठंडे पानी से चेहरा धो लें

चेहरे को अच्छे से धो लें। उसके बाद इस पैक को अप्लाई करें। हल्का सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

पुदीना और केला

एक ब्लेंडर में पुदीना, एक पका केला, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

पेस्ट 30 मिनट तक लगाएं रखें

चेहरे को फेसवॉश से क्लीन कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर तकरीबन 30 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

पुदीने से बना यह फेस पैक झुर्रियों को भी दूर करने में असरदार है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com